शनिवार, 6 सितंबर 2025

दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित छठा अंतरराष्ट्रीय गिरमिटिया महोत्सव

 नई दिल्ली, 6 सितम्बर। महाराजा अग्रसेन कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में शनिवार को छठा अंतरराष्ट्रीय गिरमिटिया महोत्सव 2025 बड़े धूमधाम से आयोजित हुआ। यह महोत्सव भारतीय प्रवासी मजदूरों (गिरमिटियों) के संघर्ष और उनकी सांस्कृतिक धरोहर को याद करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।


कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजीव तिवारी ने किया। इस अवसर पर भोजपुरी की सुप्रसिद्ध लोकगायिका कल्पना पटवारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह में विश्व भोजपुरी सम्मेलन के अध्यक्ष अजीत दुबे, सूरीनाम के उच्चायुक्त अरुण कुमार हर्दिन, दक्षिण अफ्रीका के उच्चायुक्त डॉ. अनिल सुखलाल, गुयाना के सेकेंड सेक्रेटरी केशव तिवारी, फीजी से वैजयंती जी और मॉरीशस से मुक्तेश्वर चुन्नी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, शोध-पत्र वाचन और संवाद सत्रों का आयोजन किया गया। अतिथियों ने गिरमिटिया पूर्वजों के संघर्ष को केवल इतिहास नहीं, बल्कि आज भी प्रेरणा देने वाली धरोहर बताया।


कार्यक्रम का समापन प्रवासी भारतीयों के योगदान और उनकी सांस्कृतिक पहचान को सम्मान देने के संकल्प के साथ हुआ।



दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित छठा अंतरराष्ट्रीय गिरमिटिया महोत्सव

 नई दिल्ली, 6 सितम्बर। महाराजा अग्रसेन कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में शनिवार को छठा अंतरराष्ट्रीय गिरमिटिया महोत्सव 2025 बड़े धूमधाम से आयो...